Bihar Gopalganj “उत्पाद अधीक्षक ने ठाना है कि नशा-मुक्त समाज बनाना है, और करोड़ों जिंदगियों को बचाना है। आइए, मिलकर सहयोग करें।”

1001476009.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र media house Bihar Patna Gopalganj= गोपालगंज में उत्पाद अधीक्षक ने ठाना है ,नशा मुक्ति के लिए जनसमूह बनाना है, नशा मुक्त होगा जिला करोड़ों जिंदगियों को बचाना है, Media house Bihar Gopalganj patna =पटना। नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर अधिवेशन भवन, पटना में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जायेगा । इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गोपालगंज समाहरणालय के सभागार में भी किया जायेगा, जहाँ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, आमजन तथा अधिकारी उपस्थित होकर कार्यक्रम से जुड़े संदेशों को सुनेगे ।

नशा मुक्ति अभियान को गति देने के लिए छात्रों द्वारा चित्रकला व विभिन्न कलात्मक माध्यमों से नशा- Mukti संदेश प्रस्तुत किए गए। बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स में नशा के दुष्प्रभाव, स्वस्थ जीवनशैली और समाज को जागरूक करने वाले रचनात्मक संदेशों को दर्शाया

गया। इन कृतियों को उपस्थित अधिकारियों व दर्शकों ने सराहा तथा छात्रों की पहल की प्रशंसा की।

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने उत्पाद थाने के सभी अधिकारीयों व जवानों को निर्देश दिया कि अपने स्तर से ग्रामीण व शहरी इलाकों में नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को इसके दुष्प्रभाव से बचने की पहल करनी है। नशा से मुक्त लोगों का लिस्ट बनाना है, और उन्हें उत्पाद अधीक्षक के द्वारा सम्मानित किया

जाएगा। नशा मुक्ति के कार्य में लगे पुलिस के जवानों व अधिकारी को भी सम्मानित जिला प्रशासन करेंगी। धीरे-धीरे यह कड़ी जनसमूह बनेगी और समाज नशा मुक्त हो जाएगा। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को एक साथ आना होगा और सभी के सहयोग से यह संभव हो पाएगा।

कार्यक्रम में उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने सोशल मीडिया और मंच दोनों के माध्यम से लोगों से नशा छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि “अगर जीवन को अमृत बनाना है तो नशा से दूरी बनाए रखना जरूरी है। परिवार को खुशहाल और सुरक्षित रखना है तो नशामुक्ति पहली शर्त होनी चाहिए।” उन्होंने समाज से आह्वान किया कि सभी मिलकर नशा के

    खिलाफ लड़ाई लड़ें और स्वस्थ, सशक्त तथा नशामुक्त बिहार के निर्माण में योगदान दें।

    अधीक्षक ने युवाओं को विशेष रूप से संदेश दिया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है बल्कि भविष्य, शिक्षा और परिवार के सुख को भी प्रभावित करता है। इसलिए युवा पीढ़ी को सकारात्मक सोच, खेल, कला और शिक्षा के माध्यम से जागरूक करने की अपील की

    इस अवसर

    पर कई अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रतिज्ञा भी लेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *