रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Siwan=थाना का दर्जा तो मिला, पर अपना भवन नहीं
किकर सीवान
Siwan लकड़ी नबीगंज को पूर्ण रूप से थाना का दर्जा मिलने से प्रखंड वासियों को सुरक्षा के लिहाज से बड़ी राहत मिली है, लेकिन थाना का अपना भवन नहीं होने के कारण अब भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में लकड़ी नबीगंज थाना, लकड़ी पंचायत के सामुदायिक भवन में संचालित हो रहा है, जिससे पुलिस कार्यों के संचालन में असुविधा बनी रहती है।
जानकारी के अनुसार, प्रखंड का दर्जा मिलने के बावजूद लंबे समय तक लकड़ी नबीगंज क्षेत्र की आठ पंचायतें बसंतपुर थाना के अंतर्गत आती थीं। वर्ष 2014 में तत्कालीन
-
पूर्ण थाना बना दिया गया है।
हालांकि थाना बनने के बाद भी भवन निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोगों में असंतोष है। बताया जाता है कि थाना भवन निर्माण के लिए परौली नहर पुल के पास स्थित सरकारी
-
जमीन का चयन कर प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था और स्वीकृति मिलने की बात भी कही जा रही है। इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
स्थानीय लोगों
का कहना है कि गंडक नहर मार्ग पर अक्सर आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में यदि थाना का स्थायी और सुसज्जित भवन बन जाता है, तो क्षेत्र में
कानून-व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी। ग्रामीणों ने सरकार से जल्द से जल्द आधुनिक सुविधाओं से युक्त थाना भवन निर्माण की मांग की है।

