इंस्टा से शुरू हुआ से शुरू हुआ प्यार, शादी से इंकार पर टावर पर चढ़ी प्रेमिका
रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=गोपालगंज के महम्मदपुर में शुक्रवार को एक प्रेम कहानी ने हाई वोल्टेज ड्रामा का रूप ले लिया। सुपौली गांव की पूजा-अर्चना कुमारी अपने प्रेमी राजकुमार (परसौनी) के शादी से इंकार करने से आहत होकर आरपी पब्लिक स्कूल के 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई और आत्महत्या करने की कोशिश करने लगी।
जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी और पिछले छह महीनों से चुपके-चुपके मिलते थे। डुमरिया राम-सीता घाट पर दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें भी खाई थीं। लेकिन जब युवती ने शादी की बात की,
बताया जाता है कि इसके बाद लड़की के माता-पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, लेकिन वहां भी प्रेमी पहुंचकर शादी रुकवा दी। इस घटना से युवती और
-
अधिक आहत हो गई।
शुक्रवार को युवती ने प्रेमी को महम्मदपुर बुलाया, लेकिन वह नहीं आया और उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इससे नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और करीब तीन घंटे तक अफरा-तफरी मची रही।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष
-
श्याम नारायण प्रसाद साहस दिखाते हुए 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गए। उन्होंने फोन पर एसडीपीओ राजेश कुमार से युवती की बात कराई। एसडीपीओ ने लड़की की सारी बात मान ली। उसे न्याय का भरोसा दिलाया, जिसके बाद आत्महत्या करने जा रही युवती ने पुलिस की बात मान ली और सुरक्षित नीचे उतर आई।
फिलहाल पुलिस ने युवती को थाने में रखकर परिजनों को सूचना दे दी है। शादी के झांसा देने वाले युवा के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं।

