Media house
Gopalganj उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें आनंद बिहार से सिवान आ रही एक यात्री ब
स अनियंत्रित होकर पलट
घायलों में करीब दस लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका
-
इलाज कानपुर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। वहीं हादसे में एक व्यक्ति का पैर कटकर अलग हो जाने की भी सूचना है।
स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में तेजी लाई और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा।
घायलों की पहचान बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के यात्रियों के रूप में हुई है। इनमें रघुनाथपुर (सिवान) के
पवन कुमार, दरौली थाना क्षेत्र के सत्येंद्र कुमार, लौभरा गांव के पवन कुमार, सैदपुरा के साहिल, गोपालगंज के संदीप दुबे की पत्नी सपना दुबे शामिल हैं। इनके अलावा दयाशंकर (अयोध्या), गुड्डी (शिवगढ़), रणधीर सिंह
-
(गोरखपुर), अंकुश (दरभंगा), अमित शर्मा (फरीदाबाद), शिवेंद्र सिंह (दिल्ली), प्रेम प्रकाश (छपरा), अभिषेक (बुलंदशहर), छाया कुशवाहा, संप्रति, लाक्षिका, संदीप कुमार (सासामुसा, गोपालगंज), अ
स्थानीय लोगों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और अचानक नियंत्रण खो देने से सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में सहायता की। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्राथमिक अनुमान के अनुसार, ड्राइवर को झपकी आने या बस में तकनीकी खराबी की संभावना जताई जा रही है।
इस घटना ने यात्रियों में
दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए उचित मुआवजा देने की बात कही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

