थावे मां के सरण में हथुआ राज

1001246916.jpg

एडिट Gautam Singh
थावे दुर्गा मंदिर में हथुआ राज परिवार ने किया महाअष्टमी पर मां दुर्गा की विशेष पूजा

Bihar Gopalganj=गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी तिथि पर देर शाम धार्मिक

आस्था और परंपरा के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर पर हथुआ राज परिवार की ओर से मां दुर्गा के महागौरी

    स्वरूप की पूजा की

  1. गई और पारंपरिक रीति-रिवाज के
      अनुसार खोईछा भराई की रस्म अदा की गई।

      हथुआ राज के युवराज कौस्तुभमणि शाही, युवरानी विदिशा शाही तथा राज परिवार की अन्य सदस्याएं मृगांगी और हिमांगी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा संपन्न की। महाअष्टमी के इस विशेष अवसर पर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी ने मां दुर्गा की आराधना कर परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की।

      पूजन कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन की भी सक्रिय भागीदारी रही। सदर एसडीओ अनिल कुमार, बीडीओ अजय प्रकाश राय, सीओ रूपम शर्मा, थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा, टीओपी प्रभारी धीरज कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
      इस आयोजन के दौरान पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। हथुआ राज परिवार द्वारा निभाई गई परंपरा ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया और माहौल “जय माता दी” के जयघोष से गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *