रवि रंजन कुमार/ एडिट बाय गौतम सिंह #bihar18news#स्टोरी
मौत भी दंपति को जुदा ना कर सकी,
सात जन्मों का साथ… सड़क हादसे में मौत।
एक साथ उठी पति पत्नी की अर्थि रो पड़ा पूरा गांव।
Bihar Gopalganj = गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के लक्ष्वार गांव में मंगलवार का
दिन मातम में डूब गया। एक ही घर से पति-पत्नी की अर्थी उठी, तो पूरे गांव की आंखें नम हो गईं। जिसने भी यह दृश्य देखा, उसकी रूह कांप उठी।
-
गांव के 65 वर्षीय कमलागिरी और उनकी 60 वर्षीय
- को कुछ और ही मंज़ूर था। रास्ते में सिधवलिया थाना क्षेत्र के रामपुर एनएच-27 पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी गोरखपुर अस्पताल जाते-जाते जिंदगी की जंग हार गई।
गांव में पहली बार ऐसा मंजर देखा गया कि एक ही चिता पर पति-पत्नी की विदाई हुई। लोग कह रहे थे — “सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा उन्होंने सच कर दिखाया। मौत भी दोनों को जुदा न कर सकी।”
हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। गांव के बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक हर किसी की आंखों में आंसू हैं। लक्ष्वार गांव
ने पहली बार देखा कि किस तरह दंपति का वैवाहिक बंधन अंत समय तक अटूट रहा।
पत्नी अमरावती देवी मंगलवार की सुबह बाइक से बेटी के ससुर की मौत में आयोजित श्रद्धा कर्म कार्यक्रम में शामिल होने पूर्वी चंपारण के अरेराज जा रहे थे। लेकिन नियति

