रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar sarn सारण जर्जर चैनपुर ओवरब्रिज बना खतरे का सबब, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना
Sarn
-
मसरख थाना क्षेत्र के चैनपुर ओवरब्रिज की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। मसरख–छपरा को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन ओवरब्रिज की जर्जर अवस्था लोगों के लिए खतरे की घंटी बन चुकी है। पुल की सतह जगह-जगह से टूट चुकी है, सरिया बाहर निकल आया है और
- बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार
-
भारी वाहनों की आवाजाही के कारण पुल की हालत और भी खराब हो गई है। रात के समय पर्याप्त लाइट की व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह ओवरब्रिज सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है, क्योंकि थोड़ी सी चूक जानलेवा हादसे में बदल
सकती है।चैनपुर ओवरब्रिज से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। यह मार्ग मसरख, छपरा और आसपास के ग्रामीण इलाकों को जोड़ता है, जिससे छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों और मरीजों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। पुल की खराब स्थिति के कारण अक्सर जाम की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों का समय और ईंधन दोनों बर्बाद हो रहे हैं।स्थानीय ग्रामीणों और
जनप्रतिनिधियों ने कई बार स्टेट हाईवे 90प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
क्षेत्रवासियों ने मांग की
है कि स्टेट हाईवे प्रशासन तत्काल ओवरब्रिज का निरीक्षण कर उसकी मरम्मत कराए। साथ ही चेतावनी बोर्ड, स्ट्रीट
लाइट और अस्थायी सुरक्षा व्यवस्था भी की जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। लोगों ने प्रशासन से जल्द कदम उठाने की अपील की है, ताकि मुख्य मार्ग पर सफर सुरक्षित हो सके।

