गोपालगंज में तूफान से भारी छती500 एकड़ की फसल बर्बाद

1001250469.jpg

भारी बारिश से गोपालगंज के 14 प्रखंड में भारी नुकसान

गोपालगंज जिले के 14 प्रखंड में तूफान और बारिश से छती बरौली बैकुंठपुर माझा भोरे, विजयपुर ,कटेया, फुलवरिया थावे यादोपुर मिरगंज, हथुआ,सिधवलिया प्रखंड में हुई लगातार भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलपुर गांव में धान की फसल जमीन पर गिरकर पूरी तरह नष्ट हो गई है। वहीं मक्के और गन्ने की करीब 40 बीघा फसल बारिश और तेज हवाओं से बर्बाद हो गई। महम्मदपुर-छपरा रोड के शामपुर सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर बड़े-बड़े वृक्ष गिर जाने से ग्रामीण सड़कें और हाईवे बाधित हो गए हैं। महम्मदपुर चौक पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल भी तेज हवाओं में गिर गया, जिससे एक्साइड का हाईवे

घंटों बंद रहा। ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से मलबा हटाने का कार्य जारी है। स्थानीय किसानों ने

  • सरकार से फसल क्षति का सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। बारिश से मोहम्मदपुर ओवर ब्रिज बाईपास की कई दुकानों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *