Gopalganj ब्लॉक रोड जर्जर हादसे के आशंका 50000 आबादी का मुख्य मार्ग अधिकारी मौन

1001629156.jpg

रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=बैकुंठपुर ब्लॉक रोड बन सकता है बड़े हादसे का गवाह, जर्जर सड़क

    से बढ़ी लोगों की मुश्किलें
    गोपालगंज जिले के

      बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत दिघवा दुबौली स्थित ब्लॉक रोड पिछले डेढ़ वर्षों से बदहाल स्थिति में है और कभी भी बड़े हादसे का गवाह बन सकता है। इस जर्जर सड़क पर लोगों का आवागमन लगातार प्रभावित हो रहा है। बीते बुधवार की रात ओवरलोड वाहन के गुजरने के दौरान सड़क और अधिक क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सड़क के बीचोंबीच करीब डेढ़ मीटर

      लंबा और तीन से चार फीट गहरा गड्ढा बन गया है। इससे विशेषकर रात के समय आने-जाने वाले लोगों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।
      यह सड़क बैकुंठपुर प्रखंड की सबसे महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है। इसी मार्ग से प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय, आपूर्ति विभाग, बाल कल्याण कार्यालय, मवेशी अस्पताल, कौशल विकास केंद्र, सिरसा मानपुर पंचायत भवन, आधार केंद्र,

      50000 की आबादी के लिए मुख्य मार्ग है और अधिकारियों का आने-जाने का सिलसिला भी इसी मार्ग से होता है नेता गढ़वी यहीं से गुजरते हैं और मरीजों के लिए मुसीबत का कारण बना हुआ है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एसएफसी गोदाम, बिजली कार्यालय, वन विभाग, बीआरसी, प्रखंड पंचायती राज कार्यालय, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कार्यालय एवं थाना तक लोगों का आना-जाना होता है। इसके अलावा यह सड़क दिघवा दुबौली रेलवे स्टेशन को भी जोड़ती है, जहां से सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों का आवागमन इसी मार्ग से होता है।
      सड़क की बदहाल स्थिति के कारण चार पहिया वाहनों का परिचालन अत्यंत खतरनाक हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए आने वाले आपातकालीन मरीजों को लाने-ले जाने वाली एंबुलेंस और निजी वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं की गई तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
      स्थानीय ग्रामीणों और समाजसेवियों रमेश सिंह राजू, पंकज कुमार पंडित, सुरेश चौहान, कौशल सिंह, गोलू साह, सुशील पंडित, मिथिलेश महंतों, नरेश राय और निजामुद्दीन अली ने प्रशासन से इस महत्वपूर्ण सड़क की तत्काल मरम्मत या नए सिरे से निर्माण कराने

    • की मांग की है। लोगों का कहना है कि जनहित में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *