Midiahaus Bihar up गंडक पर बनेगा पुल रास्ते होंगे सम विकास की रफ्तार बढ़ेगी खड्डा–नौरंगिया को
जोड़ने वाले गंडक पुल को मिली मंजूरी, यूपी–बिहार के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि
उत्तर प्रदेश सरकार ने खड्डा से नौरंगिया को जोड़ने के लिए गंडक नदी पर पुल निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित निर्णय है। पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने के साथ ही जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
विधायक ने बताया कि पुल के निर्माण से बगहा के नौरंगिया क्षेत्र के पास स्थित उत्तर प्रदेश के पांच गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। वर्षों से इन गांवों के लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों को उत्तर प्रदेश के इन इलाकों तक पहुंचने के लिए बिहार के नौरंगिया होकर लंबा और कठिन रास्ता तय करना पड़ता था। पुल बनने के बाद यह समस्या पूरी त
-
निगरानी के साथ-साथ विकास योजनाओं के संचालन में भी काफी सुविधा होगी।
- सकेंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश के सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य और बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। दोनों राज्यों के विभिन्न जिलों से पर्यटक इन पर्यटन स्थलों तक सुगमता से पहुंच सकेंगे, जिससे स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।
गौरतलब है कि-
आवागमन की गंभीर समस्या के कारण बीते वर्ष नौरंगिया के पास बसे उत्तर प्रदेश के पांच गांवों की बिहार के पांच गांवों से अदला-बदली की मांग भी उठी थी, जिसका बिहार के लोगों ने कड़ा विरोध किया था। अब गंडक नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद इस लंबे समय से चली आ रही समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जताई जा रही है। पुल बनने से क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होने के साथ-साथ लोगों का जीवन भी काफी आसान होगा।
उन्होंने कहा कि पुल निर्माण से न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि बिहार के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। बिहार के
-
लोग आसानी से खड्डा और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आ-जा

