Bihar siwan Gopalganj Love स्टोरी प्रेमी की पिटाई कर प्रेमिका से जबरदस्ती कराई शादी ट्यूशन में प्यार B A में इजहार के दौरान

1001574266.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Love story Gopalganj Siwan ine khabar jabran shaadi satvin class se chal raha tha pyar aathvin mein izhaar Matric Mein Ek dusre se mile BA part Van ke exam ke dauran graminon Ne pakad kar Bihar gopalganj=प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की पिटाई, लोगों ने मंदिर में कराई जबरन शादी
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के शेर गांव में शनिवार को एक प्रेम प्रसंग उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब प्रेमिका से मिलने आए एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पहले पिटाई की और फिर मंदिर में उसकी शादी करा दी। यह घटना पूरे इलाके में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।
जानकारी के अनुसार

सिवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार का सिधवलिया थाना क्षेत्र के शेर गांव की काजल कुमारी से काफी समय से प्रेम संबंध था। शनिवार को धर्मेंद्र अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इस दौरान काजल कुमारी ने अपने परिजनों को प्रेम संबंध की जानकारी दे दी। इसके बाद

  • परिजनों ने धर्मेंद्र कुमार को पकड़ लिया और उससे शादी करने का दबाव बनाने लगे।
    बताया जाता है कि युवक ने शादी से इंकार कर दिया, जिससे नाराज होकर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका दोनों को शादी कराने के उद्देश्य से कोर्ट परिसर ले जाया गया। हालांकि, कोर्ट में कागजी प्रक्रिया पूरी होने में

  • समय लगने की बात सामने आई, जिससे परिजन असंतुष्ट हो गए।
    इसके बाद काजल कुमारी के परिजन दोनों को कोर्ट परिसर से बाहर निकालकर शहर के मौनिया चौक स्थित

      हनुमान मंदिर ले गए। यहां भी युवक ने शादी करने से इंकार करने की कोशिश की, जिस पर लोगों ने दोबारा उसके साथ मारपीट की। देखते ही देखते मौके पर लोगों की

  • भीड़ जमा हो गई।
    भीड़ के दबाव में आखिरकार धर्मेंद्र कुमार ने काजल कुमारी की मांग में सिंदूर डालकर शादी की रस्म पूरी की। मंदिर में मौजूद लोगों ने इस विवाह को संपन्न कराया। शादी के दौरान प्रेमी के चेहरे पर असहमति साफ देखी गई, लेकिन परिस्थितियों के आगे वह मजबूर नजर आया।
    शादी संपन्न होने के बाद प्रेमी-प्रेमिका दोनों वहां से सिवान के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद से इलाके में जबरन शादी और कानून व्यवस्था को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *