161.400 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

1001574336.jpg

रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=गोपालगंज में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 161.400 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
गोपालगंज जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान

    चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जांच और छापेमारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में कुचायकोट थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता

      हाथ लगी है, जहां भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की गई है।
      प्राप्त जानकारी के अनुसार कुचायकोट थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भठवा ओवरब्रिज के पास सिसवा जाने वाली मोड़ पर अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर तलाशी ली, जिसमें कुल 161.400 लीटर देशी शराब बरामद की गई।
      इस दौरान मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामाधार यादव के पुत्र सचित कुमार के रूप में हुई है, जो गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बिंदवलिया गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
      कुचायकोट थाना पुलिस ने बताया कि

    • गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
      पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराब तस्करी और अवैध शराब कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि आगे भी जिले भर में जांच अभियान और छापेमारी लगातार जारी रहेगी, ताकि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *