रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Motihari= मोतिहारी से बड़ी खबर: लगभग पाँच करोड़ की चरस बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार एसपी स्वर्ण प्रभात
Motihari मोतिहारी पुलिस ने नार्कोटिक्स तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब पाँच करोड़ रुपये की चरस बरामद की है। यह कार्रवाई रक्सौल कस्टम के पास की गई, जहाँ पुलिस ने मेघराज नामक कुख्यात तस्कर सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, नेपाल और मोतिहारी के लोग शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से एक थार गाड़ी और एक बाइक भी जब्त की है, जिसका उपयोग नेपाल से चरस की तस्करी में किया जाता था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह गिरोह नेपाल से बड़ी मात्रा में चरस लाकर भारत के विभिन्न राज्यों में सप्लाई करता था। पकड़े गए तस्कर थार गाड़ी में नेपाल से चरस लेकर राजस्थान जा रहे थे, तभी गुप्त सूचना के आधार पर मोतिहारी पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर उन्हें पकड़ लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य तस्कर
मेघराज की नेपाल में एक फैक्टरी है, जहाँ अवैध तरीके से चरस तैयार की जाती थी। पुलिस को नेपाल के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत के भी पुख्ता सबूत मिले हैं, जो इस अवैध व्यापार को संरक्षण देते थे।
जिले की पुलिस
इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मान रही है, क्योंकि इस गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग पाँच करोड़ रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार सभी तस्करों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस को उम्मीद है कि इसके आधार पर आगे कई महत्वपूर्ण खुलासे होंगे। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुँचने के लिए अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है। मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अभी जांच का दायरा बढ रहा है ,इसमें और लोगों गिरफ्तारी हो सकती है, कौन लोग इस गैंग में शामिल है ,और कहां-कहां इसके सप्लाई हो रही है , तलाश की जा रही।

