रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=कुख्यात शराब माफिया विकास कुमार हथियारों के साथ गिरफ्तार
गोपालगंज जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हथुआ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात शराब माफिया विकास कुमार को एक लोडेड अवैध देसी पिस्टल, एक बिना मैगजीन का देशी पिस्टल तथा एक जिंदा
यह कार्रवाई हथुआ थानाध्यक्ष शोएब आलम के नेतृत्व
में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब तस्करी से जुड़ा कुख्यात अपराधी विकास कुमार आटवा दुर्ग गांव में हथियारों के साथ मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से एक लोडेड अवैध देसी पिस्टल, एक अन्य देशी पिस्टल (बिना मैगजीन) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बरामद हथियारों को जब्त कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
एसडीपीओ ने
-
बताया कि विकास कुमार के खिलाफ पहले से भी शराब तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्तता की जानकारी मिली है। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों की तलाश में जुट गई है।
-
उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब और अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

