Bihar केसरिया के शिक्षक किस सड़क एक्सीडेंट में डुमरिया हाईवे के पुल पर मौत

1001657814.jpg

RaviranjankumarmahendrMidiahaus Bihar gopalganj purbichamparn dumariya NH-27 accident एनएच-27 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से शिक्षक की मौत
डुमरिया घाट डुमरिया एनएच-27 पुल के पास सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोतिहारी जिले के

  • केसरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोछीकुडवा गांव निवासी शिक्षक नौसाद खान 36 वर्षीये के रूप में हुई है। वे पीएस मकतब विद्यालय, महम्मदपुर में पढ़ाने के लिए प्रतिदिन की तरह अपने घर से विद्यालय आ रहे थे।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वे डुमरिया एनएच-27 पुल के पास पहुंचे, पीछे से गन्ने से लदे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। संयोगवश

      उस समय महम्मदपुर थाना की पुलिस पुल के पास मौजूद थी, जिसने तत्काल घायल शिक्षक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
      हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मोतिहारी स्थित रहमानिया अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। साथी शिक्षक, विद्यालय के छात्र एवं क्षेत्र के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।
      मृत शिक्षक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, dumriya Ghat Thana Adhyaksh v Mohammed Pur police vahan thi महम्मदपुर थाना पुलिस ने घटना के बाद ट्रैक्टर और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि

  • फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *