रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=गोपालगंज समाहरणालय में मंत्री श्रवण कुमार की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मैं बरौली विधायक मंजीत सिंह
गोपालगंज समाहरणालय में
बृहस्पतिवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग एवं
परिवहन विभाग के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में संचालित विकास योजनाओं, ग्रामीण बुनियादी ढांचे और परिवहन से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में बरौली विधायक मंजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इ
-
सके अलावा बिहार विधान परिषद की सदस्य श्रीमती रीना यादव, विधायक रामसेवक सिंह कुशवाहा, उप विकास आयुक्त गोपालगंज तथा विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों की स्थिति पर जानकारी साझा की।
- श्रवण कुमार ने कहा कि गोपालगंज जिले के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके।
मंत्री श्रवण कुमार ने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण सड़क निर्माण, जल-नल योजना और स्वच्छता से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिया कि कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
परिवहन विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए मंत्री ने सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाए और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं को मंत्री के समक्ष
रखा। बरौली विधायक मंजीत सिंह ने क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए समाधान की मांग की। मंत्री ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बैठक के अंत में मंत्री

