Bihar गोपालगंज शिक्षा विभाग का कार्यालय से पैसा बांटने का वीडियो वायरल

1002066325.jpg

Midia hawus रीमा कुमारी Bihar Gopalganj=शिक्षा विभाग कार्यालय में पैसे बांटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

गोपालगंज जिला मुख्यालय स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    वायरल वीडियो में

      कथित तौर पर कार्यालय के अंदर फाइलों के बीच कर्मियों के बीच रुपये बांटे जाते दिख रहे हैं। ऑडियो में किसी को 3500, किसी को 4000 रुपये देने की बात सुनाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जिन कर्मियों की तस्वीर वीडियो में दिखाई दे रही है, उनके बीच बेचैनी देखी जा रही है।

      वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि जिस सहजता से रुपये का लेन-देन हो रहा है, उससे विभाग में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

      मामले में जिला शिक्षा

    • पदाधिकारी योगेश कुमार ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है और जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *