Midiahaus rima kumari Bihar Gopalganj=गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई, 45 से अधिक नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू
Gopalganj
छापेमारी के दौरान पुलिस को कई स्थानों पर नाबालिग लड़कियां मिलीं, जिन्हें कथित तौर पर भोजपुरी के अश्लील गीतों पर जबरन डांस करवाया जाता था। रेस्क्यू की गई अधिकांश लड़कियां बिहार और पश्चिम बंगाल की
-
रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस ने सभी लड़कियों को सुरक्षित स्थान पर भेजते हुए उनके परिजनों और संबंधित एजेंसियों से संपर्क शुरू कर दिया है।
कार्रवाई में स्थानीय पुलिस के साथ सामाजिक संस्था Association for Voluntary Action और नारायणी सेवा संस्था
-
न की टीम भी शामिल रही। छापेमारी के दौरान कई ऑर्केस्ट्रा संचालकों और कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, साउंड सिस्टम
और कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में अवैध ऑर्केस्ट्रा संचालन और नाबालिग लड़कियों के शोषण की शिकायत लगातार
मिल रही थी। इसी आधार पर विशेष टीम गठित कर देर रात ए
क साथ कई ठिकानों पर कार्रवाई की गई। पुलिस अब गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान में जुटी है।

