रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=डुमरिया एनएच-27 पुल पर 8 घंटे महाजाम, भीषण गर्मी में फंसे रहे हजारों यात्री
Gopalganj=ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के डुमरिया एनएच-27 पुल पर देर रात एक भारी वाहन खराब हो जाने से भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते ही देखते
पुल से लेकर महम्मदपुर फ्लावर तक तथा पूर्वी चंपारण
के कोटवा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम इतना भयावह था कि हाईवे पर गाड़ियां पूरी तरह रेंगने लगीं और कई जगहों पर पूरी तरह ठप हो गईं। इस दौरान अरेराज और केसरिया जाने वाले संपर्क मार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिससे वहां भी लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों को करीब आठ घंटे तक भारी परेशानी झेलनी पड़ी। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के कारण यात्रियों की हालत खराब हो गई। छोटे बच्चे,
महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान दिखे। कई यात्री घंटों तक पानी और खाने के लिए परेशान रहे।केसरिया स्तूप घूमने जा रहे पर्यटक भी जाम में फंस गए, जिससे उनका सफर प्रभावित हुआ। सड़क के दोनों
तरफ ट्रकों, बसों, कारों और छोटे वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। अरेराज जाने वाले सड़क में भी गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही पर्यटक श्रद्धालु फंसे रहे
सूचना मिलने पर महम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने काफी म
शक्कत के बाद खराब वाहन को डुमरिया पुल के ऊपर से हटाकर किनारे कराया। इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों का परिचालन शुरू कराया गया। पुलिसकर्मी लगातार वाहनों को नियंत्रित कर जाम हटाने में लगे रहे। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच-27 पर
अक्सर भारी वाहनों के खराब होने से जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है। सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टू राजेश कुमार ने बताया कि जाम से निपटने के लिए प्रशासन को लगाया गया है क्रेन मशीन गया

