रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=एसडीपीओ राजेश कुमार के निर्देश पर महम्मदपुर पुलिस वाहन जांच कर रही थी हाईवे पर lपुलिस ने वाहन जांच के दौरान कर के ड्राइवर से बोल पीछे का डिक्की खोलो रिमोट दबाते हैं पुलिस के उड़ गए होश
-
lएनएच-27 पर वाहन जांच में बड़ी कार्रवाई, 242 लीटर शराब के साथ वैशाली का धंधेबाज गिरफ्तार
- गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वैशाली जिले के राजुकुमार के रूप में हुई है।
महम्मदपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार के दूसरे पहर एनएच-27 पर वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। कुशहर बालू मंडी के पास चल रही वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 242 लीटर अवैध शराब बरामद की और एक शराब तस्कर को मौके से
थानाध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 राजेश कुमार के निर्देश पर एनएच-27 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया। जब थाना अध्यक्ष ने चालक से पीछे की डिक्की खोलने को कहा तो चालक ने रिमोट दबाकर डिक्की खोली, जिसमें शराब से भरे बड़े-बड़े डब्बे और 8 पीएम ब्रांड की शराब साफ तौर पर दिखाई दी।
इसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान सीट के नीचे, इंजन के पास और वाहन के अन्य हिस्सों में छिपाकर
-
रखी गई भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, यह शराब तस्करी का एक नया तरीका था, जिसमें वाहन के विभिन्न हिस्सों में शराब छिपाकर खुलेआम सप्लाई की जा रही थी।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब उत्तर प्रदेश से लाई जा रही थी और बिहार के वैशाली जिले में इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस का कहना है कि इस तस्करी नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ
के आधार पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और शराब तस्करी के इस पूरे रैकेट को उजागर करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। महम्मदपुर थाना पुलिस की इस कार्रवाई को शराबबंदी कानून के तहत एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

