बिहार गोपालगंज संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्या का मामला दर्ज

1001713216.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्या का मामला दर्ज
गोपालगंज जिले से विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। माझागढ़ थाना क्षेत्र के पथारा टोला निवासी मोती मियां ने अपनी बेटी सोगरा खातून की मौत

  • को लेकर सिधवलिया थाने में
      आवेदन देकर पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
      पीड़ित पिता ने बताया कि 24 मार्च 2014 को उनकी बेटी की शादी सिधवलिया थाना क्षेत्र के खजुरिया बाजार निवासी अलाउद्दीन अंसारी से हुई थी। शादी के बाद दंपति के दो पुत्री और एक पुत्र हुए। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल प

        क्ष उनकी बेटी को पसंद नहीं करता था और उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। पिता का कहना है कि पति, सास आसमा खातून और ननद राबिया खातून द्वारा मानसिक और आर्थिक दबाव बनाया जाता था।
        आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि ननद बच्चों को पढ़ाने

        के नाम पर हर महीने 10 हजार रुपये लेती थी। जब सोगरा खातून ने इसका विरोध किया तो पति ने उसे धमकी दी और घर से हटाने तक की बात कही। परिजनों का कहना है कि इस घटना के बाद से ही बेटी तनाव में रहने लगी थी।
        मोती मियां के अनुसार 29 जनवरी 2026 को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। खबर मिलते ही परिजन ससुराल पहुंचे, जहां सोगरा खातून मृत पाई गई। पिता ने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और तीन फरवरी को सिधवलिया थाने में लिखित आवेदन दिया।
        बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *