Bihar Gopalganj पुल गिरने के मामले में जांच के लिए पटना की टीम पहुंची सिधवलिया

1001840547.jpg

Ravi Ranjan Kumar Mahendra Midiahaus Bihar Gopalganj=सिधवलिया प्रखंड के सिधवलिया – बिशुनपुरा पथ स्थित घोघारी नदी पर

    गंगवा गांव मे निर्माणाधीन पुल का आधा हिस्सा धाराशाई होने के बाद सोमवार को पटना की टीम और जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने सघन जाँच किया l जाँच के दौरान डीएम सिन्हा ने पुल निर्माण विभाग के कनीय अभियंता और अनुमंडल पदाधिकारी से कई सवाल करते हुए फटकार लगाई l पटना की टीम भी कई विन्दुओं पर जाँच करते हुए कहा कि जाँच का प्रतिवेदन विभाग को दिया जाएगा l जिलाधिकारी ने धाराशाई हुए पुल की ढलाई की कई मिश्रित सामग्रियों सैम्पल की जाँच कराने का भी आवश्यक निर्देश दिया l उन्होंने विभाग के कनीय अभियंता दिलीप तिवारी और अनुमंडल पदाधिकारी प्रीति मधेशिया से सेटरिंग तथा प्रयुक्त हुए सामग्रियों, उनकी उपस्थिति सहित अन्य विन्दुओं की जानकारियां लेते हुए पुल की धाराशाई होने के लिए उन्हें काफी फटकार लगाई l मौक़े पर, एडीएम राजेश्वरी पाण्डेय, एसडीएम प्रदीप कुमार, अंचल पदाधिकारी प्रीतिलत्ता, अन्य पदाधिकारी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे l ज्ञात हो उक्त पुल का आधा हिस्से की ढलाई करने के दौरान पुल धाराशाई हो गया था तथा इसकी जाँच की माँग ग्रामीण कर रहे थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *