रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=एनएच-27 डुमरिया पुल पर भीषण जाम, दो वाहनों की टक्कर से स्थिति हुई और गंभीर
#पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं और वाहनों की भारी आवाजाही देखी जा रही है। इसी क्रम में एनएच-27 स्थित डुमरिया पुल पर अचानक ट्रैफिक दबाव बढ़ जाने से भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। बड़ी संख्या में बस, कार और अन्य छोटे-बड़े वाहनों के एक साथ आने-जाने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
इसी दौरान
-
दुर्घटना के बाद पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया।
सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 राजेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में अरेराज एसडीपीओ से संपर्क स्थापित किया गया है और गोपालगंज पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस द्वारा एक-एक कर वाहनों को निकालने की प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने बताया कि ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और जल्द ही जाम की स्थिति से आम जनता को राहत

