रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=सिधवलिया के
-
लोहिजरा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, चार घर जलकर राख सूचना पाकर पहुंचे बैकुंठपुर पूर्व राजद विधायक प्रेम शंकर यादव पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद किया।
- ट्रिपाल सहित अन्य सामग्री वितरण की गई ।प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब सात लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है। प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और परिवार जनों की मदद की।
इस घटना के बाद गांव में दहशत और मायूसी का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द राहत और मुआवजे की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द सामान्य जीवन में लौटने में मदद मिल सके।
सिधवलिया (गोपालगंज), बिहार — सिधवलिया प्रखंड के लोहिजरा गांव में शुक्रवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने चार घरों को पूरी तरह राख कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि कई घरों में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने की इस घटना में इस्लाम
-
मियां, जैसमी खातून, सनैजी खातून, शिल्पा संत जी, हरगुन प्रसाद और छेदी सहनी के घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। आग की लपटों ने घरों में रखे कपड़े, अनाज, फर्नीचर, बर्तन और अन्य घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित परिवारों के सामने अब रहने और खाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि आग लगते ही लोग बाल्टी, मोटर और हैंडपंप के सहारे पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। इसी बीच घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल
की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
अंचल अधिकारी प्रीति लता ने बताया कि आग पूरी तरह बुझा दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

