Bihar gopalganj कटेया के छात्र हुआ लापता परिजनों ने मदद की लगाई गुहार

1001798338.jpg

Ravi Ranjan Kumar Mahendra Bihar gopalganj=पकड़ी मिश्राईन का 18 वर्षीय युवक दो दिनों से लापता, परिजनों ने

    लगाई मदद की गुहार
    गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र स्थित पकड़ी मिश्राईन गांव का 18 वर्षीय युवक निखिल कुमार गुप्ता पिछले दो दिनों से लापता है। परिजनों के अनुसार निखिल मंगलवार तड़के करीब 3 बजे घर से बाहर निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।
    लापता युवक के पिता उमेश गुप्ता ने बताया कि सुबह जब परिवार के लोग जागे तो निखिल घर में नहीं था। पहले

  • आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई, लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन की गई, लेकिन अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
    परिजनों का कहना है कि निखिल बिना बताए कहीं नहीं जाता था, इसलिए उसकी अचानक गुमशुदगी से परिवार बेहद परेशान है। गांव के लोगों ने भी युवक की तलाश में सहयोग शुरू कर दिया है और आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाई जा रही है।
    परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को निखिल कुमार गुप्ता के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत मोबाइल नंबर 8877046392

      पर सूचना दें, ताकि उसे सुरक्षित घर वापस लाया जा सके। फिलहाल परिवार और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए

हैं और उसके जल्द मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *