Bihar गोपालगंज के सिंहासनी में नोट दुगुना करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ 50 लाख कैश केमिकल और मशीन बरामद

1002075547.jpg

Midiahaus rima kumari Bihar Gopalganj =में ‘नोट दोगुना’ गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार, 50 लाख रुपये बरामद
पुलिस ने जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में ‘केमिकल से नोट दोगुना’ करने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से भारी मात्रा में नकदी,

  • केमिकल और नोट गिनने की मशीन बरामद की गई है। बरामद राशि लगभग 50 लाख रुपये होने का अनुमान है।
    जानकारी के अनुसार, एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में बैकुंठपुर, सिधवलिया और मोहम्मदपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी। पुलिस को गुप्त सूचना

      मिली थी कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिंहासिनी गांव में कुछ लोग केमिकल के जरिए नोट दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी कर रहे हैं।
      सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मंगलवार की रात छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार

      किया गया। पुलिस ने वहां से नोटों की गड्डियां, केमिकल और नोट गिनने की मशीन भी बरामद की है।
      पुलिस के अनुसार,

    बरामद नोट असली हैं या नकली, इसकी जांच विशेषज्ञों से कराई जा रही है। फिलहाल बरामद राशि की गिनती जारी है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक करीब 50 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
    गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है। पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क और अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच में जुटी है। अपराधिक इतिहास कार्यालय में जुट गई है पुलिस किसी प्रतिबंधित संगठन से जुड़े होने की संभावना को लेकर पुलिस गोपालगंज के अलावा अन्य स्थानों के संपर्क में

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *