Bihar Gopalganj हत्याकांड में 15 माह से फरार पुलिस डुगडुगी लेकर गांव में पहुंच गई

1001539075.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj= हत्याकांड के तीन फरार अभियुक्तों के घर पहुंची पुलिस, ढोल–नगाड़े के साथ किया इश्तिहार तामील

Gopalganj सिधवलिया थाना क्षेत्र के

चांद पारना गांव में शुक्रवार को पुलिस ने ढोल-नगाड़ों और डुगडुगी के साथ कोर्ट द्वारा निर्गत इश्तिहार तामील कर ग्रामीणों को चौंका दिया। यह कार्रवाई रंजन सिंह, विवेक सिंह और बबलू सिंह के

  • घर पर की गई, जो कांड संख्या 337/2024 के हत्याकांड के अभियुक्त हैं और पिछले 15 माह से फरार चल रहे हैं। पुलिस दल के पहुँचते ही पूरे गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

    थाना अध्यक्ष सोमदेव झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्तों के घर पहुंचकर ढोल और डुगडुगी बजवाकर सार्वजनिक रूप से घोषणा की। इश्तिहार के माध्यम से बताया गया कि तीनों अभियुक्त न्यायालय के आदेश के बावजूद लंबे समय से फरारी काट रहे हैं। पुलिस ने उनके घरों पर नोटिस चिपकाते हुए चेतावनी दी कि यदि वे जल्द ही पुलिस के सामने समर्पण नहीं करते हैं, तो अगला कदम कुर्की-जब्ती की कार्यवाही होगी।

    थाना अध्यक्ष सोमदेव झा ने बताया कि कांड 337/2024 एक गंभीर हत्याकांड से जुड़ा मामला है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद अभियुक्तों के आत्मसमर्पण नहीं करने पर मजबूरन यह कार्रवाई की गई है। अब यदि वे निर्धारित समय में सामने नहीं आते हैं, तो कानून के तहत उनकी सम्पत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    पुलिस की इस कार्रवाई से

      पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इतने लंबे समय बाद पहली बार पुलिस ने इस तरह सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि फरार अभियुक्त किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे और कानून अपना काम करेगा।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *