रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj नकाबपोश चोर गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी कांड का किया खुलासा
गोपालगंज जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सदर-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो चोर को गिरफ्तार कर उसके गिरोह का पर्दाफाश किया। चोरी के मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस आरोपी को लेकर मोहम्मदपुर ओवरब्रिज के पास पहुंची, जहां बड़ी संख्या में व्यवसायी और ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बरौली प्रखंड के माधोपुर निवासी अनीश राम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार अनीश राम के खिलाफ गोपालगंज और सिवान जिले के कई थानों में दर्जनों चोरी के मामले पहले से
पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सिधवलिया थाना क्षेत्र के लडौली गांव निवासी रमेश सोनी के घर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में सोने-चांदी के
-
आभूषण बरामद किए गए। बरामद सामान में 4 मंगलसूत्र, 5 अंगूठियां, सोने का लॉकेट, 15 जोड़ी पायल, 10 चांदी के सिक्के समेत कई अन्य आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
इस कार्रवाई में टेक्निकल सेल, मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद,
-
सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमदेव झा और बरौली थानाध्यक्ष अल्का सिंह सहित पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर चोरी कांड का उद्भेदन आम जनता के बीच किया गया। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और व्यवसायियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा
कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से चोरी और अन्य संगीन अपराधों पर अंकुश लगेगा।

