Bihar Gopalganj एमएलसी गप्पू सिंह पर लगे जमीन पर गंभीर आरोप

1001496326.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Bihar Gopalganj= ine khabar MLC JD Jameen avaidh kabja ka aarop police jaanch press conference

Gopalganj=गोपालगंज। जिले के बीजेपी एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह पर करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन पर

  • अवैध कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। यह आरोप शहर के हराखुआ मिल के समीप स्थित विवादित भूमि की मालकिन तथा हाईकोर्ट की अधिवक्ता शांता शाही ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लगाए। उनका कहना है कि इस जमीन पर भू–माफियाओं की नज़र लंबे समय से थी और अब राजनीतिक संरक्षण के बल पर इसे हड़पने की कोशिश की जा रही है।

    शांता शाही ने बताया कि यह जमीन उनके दिवंगत पति स्वर्गीय कृष्णा शाही के नाम पर है। उन्होंने दावा किया कि करीब छह दिन पहले उन्हें एक फ़ोन कॉल प्राप्त हुआ, जिसमें कथित रूप से जमीन बेच देने का दबाव बनाया गया और विरोध करने पर

      गंभीर अंजाम

    1. भुगतने की धमकी दी गई। इस धमकी के बाद उन्होंने नगर थाना में एक लिखित आवेदन देकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की थी।

      पुलिस ने मामले को गं

    2. भीरता से लेते हुए त्वरित जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया। शांता

      शाही का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में बड़े लोगों का हाथ हो सकता है, जिसकी वजह से उन्हें लगातार दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संपत्ति को हड़पने के लिए संगठित तरीके से साजिश की जा रही है।

      प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि

    उन्हें सुरक्षा नहीं मिली तो वे हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगी। फिलहाल

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *