Bihar gopalganj अंतरराष्ट्रीय बाजार में चरस का दाम 8 से 10 करोड़ और गाजा की कीमत

1001673502.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj= में 13.78 किलो गांजा व 7.52 किलो चरस जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

  • हासिल की है। पुलिस ने 13.78 किलोग्राम गांजा और 7.52 किलोग्राम चरस जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई चरस की बाजारू कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर कुचायकोट और यादोपुर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से की।
    पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई कुचायकोट थाना क्षेत्र के शीतलबरदाहा गांव में की गई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर
  • छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में गांजा और चरस बरामद किया गया। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
    सूत्रों के अनुसार, जब्त चरस की भारतीय बाजार में कीमत

      करीब 3 से 4 करोड़ रुपये आंकी जा रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 8 से 10 करोड़ रुपये तक हो सकती है। वहीं जब्त गांजा की घरेलू बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 2 से 3 लाख रुपये बताई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमत और अधिक हो सकती है, हालांकि गुणवत्ता

        और सप्लाई चैन के आधार पर कीमतों में अंतर होता है।
        एसपी विनय तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि गोपालगंज जिले में मादक पदार्थ के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस धंधे में जिसकी भी संलिप्तता पाई जाएगी, उसे जल्द से

    जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। अन्य गांजा और चरस कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *