Bihar Cm नीतीश कुमार से मिले जदयू विधायक अमरेंद्र पांडे सासामुसा चीनी मिल होगा चालू धरना होगा समाप्त

1001585949.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Patna gopalganj मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विधायक अमरेंद्र पांडे की मुलाकात, सासामुसा शुगर मिल पुनः चालू करने का मिला आश्वासन
पटना स्थित 1, अणे मार्ग के ‘संकल्प’ आवास पर बुधवार को कुचायकोट के विधायक व समाजसेवी अमरेंद्र पांडे उर्फ पप्पू पांडे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सासामुसा शुगर फैक्ट्री के निलंबन को रद्द करने, शुगर मिल को पुनः संचालित करने तथा किसानों की लंबित बकाया राशि के शीघ्र भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री से आग्रह किया। विधायक की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुगर मिल को पुनः चालू करने के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया।
विधायक अमरेंद्र पांडे ने कहा कि सासामुसा शुगर मिल बंद रहने से क्षेत्र के हजारों किसान और मजदूर प्रभावित हो रहे हैं। गन्ना किसानों को न तो उनकी उपज का उचित मूल्य मिल पा रहा है और न ही समय पर भुगतान हो रहा है। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। शुगर मिल के पुनः संचालन से जहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं किसानों की आय में

    भी वृद्धि होगी। इससे वे अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बेहतर ढंग से कर पाएंगे और बेटियों की शादी जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व भी पूरे कर सकेंगे।
    इस अवसर पर बिहार सरकार के माननीय मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। उन्होंने भी किसानों के हित में इस पहल को सकारात्मक कदम बताया। विधायक पप्पू पांडे ने कहा कि वे लगातार किसानों के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे और सासामुसा शुगर मिल को चालू कराना उनकी प्राथमिकता है।
    उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी 27 दिसंबर 2025, शनिवार को प्रातः 11 बजे वे किसान भाइयों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों से

  1. बातचीत करेंगे और धरना समाप्त करवाने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री के आश्वासन और विधायक की पहल से जिले के किसानों में नई उम्मीद जगी है और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *