Bihar अरेराज में दर्शन कर बाइक सवार श्रद्धालु गोपालगंज लौट रहा था, पूर्वी चंपारण सड़क दुर्घटना में मौत

1001678074.jpg

अरेराज दर्शन कर लौट रहा था बाइक सवार श्रद्धालु गोपालगंज अपने घर पूर्वी चंपारण में मौत डुमरिया बाजार पर ग्रामीणों के भीड़ पुलिस पहुंची पूर्वी चंपारण में सड़क हादसे में गोपालगंज के युवक की मौत, दुसरा घायल।

  • ।क्षतिग्रस्त बाइक और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ की तस्वीर
    पूर्वी चंपारण जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाइवे-74 पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में गोपालगंज जिले के एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा डुमरिया बाजार
  • के समीप उस समय हुआ, जब बाइक सवार दो युवक अरेराज राज मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे थे।
    मृत युवक की पहचान गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के बनकट बढ़ेया गांव निवासी संतु कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक उसी गांव का अजय कुमार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक

      अरेराज से अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी रामपुर खजुरिया की ओर से आ रही एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतु कुमार की घटनास्थल पर ही

    • मौत हो गई।
      सूचना मिलते ही डुमरियाघाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया ,तथा घटना

    की सूचना परिजनों को दी। हादसे के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा परिजन शव लेकर बरौली के लिए निकले।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *