रवि रंजन कुमार महेंद्र midiahaus Bihar gopalganj=
अंतरराष्ट्रीय वैदिक ज्योतिष सम्मेलन में आचार्य चंदन पांडे सम्मानित गोपालगंज का बढ़ाया मान
Gopalganj दिल्ली के बसंत कुंज में फ्यूचर फेस पॉइंट द्वारा आयोजित “नया भारतीय वैदिक संस्कृत ज्योतिष अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में ज्योतिषाचार्य, विद्वान और शोधकर्ता शामिल हुए। इसी मंच पर गोपालगंज जिले के सिधवलिया प्रखंड के झझवा गांव निवासी आचार्य चंदन पांडे को उनके उत्कृष्ट ज्योतिषीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंच की अध्यक्षता कर रहे पंडित एच.ए. भारद्वाज ने आचार्य चंदन पांडे को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। आयोजन समिति ने बताया कि आचार्य पांडे वर्षों से वैदिक ज्योतिष, राशिचक्र अध्ययन और संस्कृत आधारित ज्योतिषीय शोध में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इसी कारण
-
उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विशेष रूप से चयनित कर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में मौजूद विद्वानों ने कहा कि वैदिक ज्योतिष को वैश्विक स्तर पर
नए आयाम देने के लिए भारत के युवा आचार्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है। आचार्य चंदन पांडे ने सम्मान पाकर खुशी व्यक्त की और कहा कि यह सम्मान उनके साथ-साथ पूरे गोपालगंज जिले के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम के अंत में देश-विदेश से आए प्रतिभागियों के बीच विचार-विमर्श सत्र भी आयोजित हुआ। बता दे कि उनके पिता भी
हरेंद्र पांडेय आचार्य हैं उनके सैकड़ो शिष्य आईएएस आईपीएस इंजीनियर हैं,बेटे के सम्मान मिलने पर पिता भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

