Bihar 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, एक करोड़ से अधिक की चोरी से श्रद्धालुओं में आक्रोश

1001566926.jpg

रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=थावे दुर्गा मंदिर मुकुट चोरी मामला: 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, एक करोड़ से अधिक की चोरी से श्रद्धालुओं में आक्रोश

बिहार के 51 शक्तिपीठों में शामिल प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में मां भवानी की प्रतिमा के पास से सोने का मुकुट एवं अन्य कीमती आभूषणों की चोरी की घटना ने पूरे राज्य

    को झकझोर कर रख दिया है। चोरी गए मुकुट और सामग्री की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में तो आए, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएलसी (फॉरेंसिक लैब टीम) ने थावे मंदिर पहुंचकर प्रतिमा के पास और चोरी स्थल से सैंपल एकत्र कर जांच की है। वहीं इस मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए डीआईजी निलेश कुमार ने मंदिर की सुरक्षा में तैनात इंचार्ज सहित चार होमगार्ड जवानों को निलंबित कर दिया है। इसे सुरक्षा में गंभीर लापरवाही माना जा रहा है।

    गोपालगंज के पु

लिस अधीक्षक अवधेश कुमार दीक्षित ने इस सनसनीखेज चोरी के खुलासे के लिए एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। साथ ही पुलिस द्वारा चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी सार्वजनिक किया गया है और आम जनता से सहयोग की अपील की गई है। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां कैद होने की बात कही जा रही है, लेकिन अब तक ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

थावे दुर्गा मंदिर न

    केवल गोपालगंज बल्कि पूरे बिहार और उत्तर भारत के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है। ऐसे पवित्र और उच्च सुरक्षा वाले धार्मिक स्थल पर चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है और वे जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

    पुलिस का कहना है

  • कि सभी पहलुओं से जांच जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा, लेकिन

फिलहाल यह घटना प्रशासन और पुलिस दोनों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *