रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Gopalganj Bihar in khabar Bihar gopalganj=
गोपालगंज में अनाज दिलाने के नाम पर 2 करोड़ की ठगी, राजद के वरिष्ठ नेता प्रदीप देव गिरफ्तार
गोपालगंज में अनाज दिलाने के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये की ठगी
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पटना निवासी पंकज कुमार सिंह की शिकायत के आधार पर की गई है। पंकज कुमार सिंह ने रोहतास जिले के नटवर बाजार थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि प्रदीप देव ने उन्हें भारतीय खाद्य निगम (FCI) से अनाज दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि इसी बहाने उनसे अलग–अलग किस्तों में कुल 1 करोड़ 98 लाख रुपये की ठगी की गई।
शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने भरोसा दिलाया था कि उनके राजनीतिक संपर्कों के जरिए एफसीआई से बड़े
-
पैमाने पर अनाज का आवंटन करा दिया जाएगा, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा होगा। इसी विश्वास में आकर पीड़ित ने 21 किस्तों में बड़ी रकम प्रदीप देव को दी। लेकिन न तो अनाज का कोई आवंटन हुआ और न ही पैसा
वापस किया गया।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान आरोप सही पाए गए, जिसके बाद गोपालगंज पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह भी बताया कि प्रदीप देव के खिलाफ इससे पहले भी वर्ष 2019 में ठगी से जुड़ा एक मामला दर्ज रह चुका है, जिससे उनके आपराधिक इतिहास की
पुष्टि होती है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस ठगी के पीछे कोई और नेटवर्क या सहयोगी तो नहीं है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ठगी की रकम कहां और कैसे खर्च की गई। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

