बारिश ने बिगाड़ी सड़क की सूरत, महम्मदपुर चौक की सड़क बनी जानलेवा
जदयू के पूर्व विधायक मंजीत सिंह की गाड़ी गड्ढे में फंसी, 45 लोग घायल, करोड़ों का कारोबार प्रभावित
Bihar Gopalganj=
एनएच-27 के महम्मदपुर चौक स्थित बायपास रोड की हालत बारिश के बाद पूरी तरह खराब हो गई है। एनएचएआई द्वारा कुछ दिन पहले ही डस्ट डालकर रिपेयरिंग की गई थी, लेकिन पहली ही बारिश में सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। आलम यह है कि पिछले 24 घंटे में 11 ई-रिक्शा पलट गए, पांच बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गए और करीब एक दर्जन ट्रक गड्ढों में फंस गए, जिन्हें क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही और आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई।45 लोग घायल
ई-रिक्शा पलटने से 45 लोग घायल हो गए। स्थानीय व्यवसायियों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बारिश के बाद सड़क की सतह पर फैली मिट्टी ने इसे बेहद फिसलनभरा बना दिया है। लोग कह रहे हैं कि यह सड़क अब “मौत का जाल” बन गई है।
पूर्व विधायक मंजीत सिंह की गाड़ी फंसी
इस दौरान सोमवार की रात एक बड़ा वाकया उस समय सामने आया जब बैकुंठपुर विधानसभा के जदयू के पूर्व विधायक और बिहार सरकार के नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष मंजीत सिंह क्षेत्र भ्रमण कर लौट रहे थे। उनकी गाड़ी भी गड्ढे में फंस गई। कई घंटे तक मशक्कत के बाद स्थानीय लोग और उनके कार्यकर्ता किसी तरह वाहन को बाहर निकाल पाए।
मंजीत सिंह ने मौके पर सड़क की बदहाली को गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा— “महम्मदपुर चौक स्थित बायपास मोतिहारी रोड का गड्ढा अब जानलेवा बन चुका है। यह सिर्फ सड़क की खराबी नहीं, बल्कि लोगों की जान के लिए खतरा है। नाले का स्लैब भी हटा हुआ है, जिससे हादसों का खतरा और बढ़ जाता है।
20 साल से अधूरा नाला
स्थानीय लोगों और व्यवसायियों ने बताया कि जलजमाव की समस्या कोई नई नहीं है। 2005 में एनएचएआई ने नाला निर्माण कराया था, लेकिन अधूरा छोड़ दिया। इसी वजह से बारिश का पानी महम्मदपुर चौक पर जमा हो जाता है और हर साल यह जगह झील में तब्दील हो जाती है।
एनएचएआई द्वारा हाल ही में की गई रिपेयरिंग भी खानापूर्ति साबित हुई। डस्ट गिराकर सड़क
कारोबार को भारी नुकसान
महम्मदपुर चौक सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि 20 पंचायतों के लिए बाजार से जुड़ने का मुख्य केंद्र है। रोजाना करीब 50 हजार लोग यहां सामान खरीदने आते हैं। जलजमाव और खराब सड़क के कारण ग्राहकों की संख्या घट रही है।
जनता की नाराजगी और सवाल
स्थानीय व्यवसायियों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार और विभाग दोनों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। “हर साल बारिश में यही स्थिति होती है, लेकिन समस्या जस की तस रहती है,” एक दुकानदार ने बताया। इस समस्या को व्यवसाय यात्री ग्रामीण यात्री वर्षों से झेल रहे हैं गड्ढे में पूर्व विधायक की गाड़ी फंसने से हल होगी समस्या।
पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने भी प्रशासन से इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सड़क की मरम्मत का सवाल नहीं है, बल्कि लोगों की सुरक्षा और आजीविका से जुड़ा मामला है। “महम्मदपुर चौक की यह स्थिति हमारे पूरे क्षेत्र की बदनामी है। अगर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो लोग बड़े हादसों का शिकार हो सकते हैं,” उन्होंने चेतावनी दी।
बदलाव की मांग
महम्मदपुर चौक की इस बदहाल स्थिति ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर एनएचएआई और संबंधित विभागों द्वारा सड़क और नाले की स्थायी मरम्मत क्यों नहीं कराई जाती। स्थानीय लोग और व्यवसायी अब इस मुद्दे पर एकजुट हो रहे हैं और जल्द ही आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे हैं।
