Gopalganj कार के साथ 162 लीटर शराब बरामद

1001460212.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Bihar Gopalganj=गोपालपुर में 162 लीटर शराब बरामद, एक गिरफ्तार कार जप्त
गुप्त सूचना पर उत्पादन विभाग की बड़ी कार्रवाई

गोपालगंज जिले के

गोपालपुर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार की देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क को झटका दिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 162 लीटर देशी शराब बरामद की है। घटना उस समय की है जब उत्पाद विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी।

उत्पाद अधीक्षक

अमृतेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि स्थानीय स्तर पर एक तस्कर शराब की बड़ी खेप लेकर सप्लाई के लिए जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपालपुर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इसी दौरान भैंसही गांव निवासी वकील कुमार राय

    एक वाहन में शराब छुपाकर कहीं सप्लाई के लिए ले जा रहा था।

    छापेमारी के दौरान वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें से विभिन्न कट्टों और कंटेनरों में छुपाई गई कुल 162 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई। मौके पर मौजूद वकील कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया गया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि आरोपी लंबे समय से शराब तस्करी के कारोबार में शामिल

  1. होने की आशंका है। पुलिस उसके नेटवर्क और सप्लाई चैन की भी जांच कर रही है।

    अधिकारियों के

  2. अनुसार बरामद की गई शराब बाजार में खपाने की तैयारी में थी। तस्कर अक्सर पुलिस की नजर से बचने के लिए ग्रामीण मार्गों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई ने पूरे रैकेट को झटका दिया है।

    उत्पाद विभाग ने

      बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब किस इलाके में सप्लाई की जानी थी और इसके पीछे और कौन-कौन शामिल हैं।

      इस सफल छापेमारी से क्षेत्र में शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस ने कहा है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *