Gopalganj सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

1001404989.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Bihar18news Bihar Gopalganj=गोपालगंज से बड़ी खबर:
जिले के तुरकाहां-थावे बाईपास पर शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों ने शव को सड़क किनारे देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने थावे बाईपास को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

ग्रामीणों का कहना

था कि इस मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया।

पुलिस ने शव को

  • कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है।
      मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। वहीं, पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *