Bihar Gopalganj=
पती को फोन कर पत्नी बोली अलविदा
डुमरिया पुल पर अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी
संवाददाता, गोपालगंज
गोपालगंज। जिले के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पर बने डुमरिया पुल पर शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला ने अचानक गंडक नदी में छलांग लगा दी। पारिवारिक कलह से व्यथित होकर उठाए गए इस कदम ने मौके पर मौजूद लोगों को दहला दिया। पूर्वी चंपारण के अरेराज के रहने वाले हैं महिला महम्मदपुर थाना क्षेत्र के झझवा में मिटे हैं।
पुल पर से गुजर रहे राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया। तभी नदी किनारे जाल डाल रहे मछुआरों की नजर महिला पर पड़ी। बिना समय गंवाए दो मछुआरे नदी में कूद पड़े और बहाव से जूझते हुए महिला को पकड़ लिया। कुछ ही मिनटों में अन्य मछुआरों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
“अगर मछुआरे तुरंत हिम्मत न दिखाते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी,” प्रत्यक्षदर्शियों ने राहत की सांस लेते हुए बताया।
घटना की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। डुमरिया ओपी पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घटना की जांच शुरू कर दी। वहीं महिला को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि समय पर बचाव होने के कारण उसकी हालत खतरे से बाहर है।
इधर, महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और उसकी देखभाल में जुट गए। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
