जन जाति आयोग के सदस्य राजु खरवार ने जाती प्रमाण पत्र नहीं बनाने का मुद्दा उठाया

1001172527.jpg

अनचलाधिकारी के समक्ष कार्यक्रम में मुद्दा उठा।

1. राजू खरवार का बुचीया में सम्मान, जाति प्रमाण पत्र न मिलने पर जताई चिंता

2. खरवार समाज को प्रमाण पत्र से वंचित करना अन्याय : राजू खरवार

3. जनजातीय आयोग सदस्य बोले—खरवार समाज को मिले उनका हक

4. बुचीया में जनजातीय आयोग सदस्य का सम्मान, समाज ने उठाई आवाज

5. खरवार समाज की समस्या सरकार तक पहुँचाने का भरोसा

1. सिधवलिया प्रखंड में खरवार समाज को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा

2 अंचल कार्यालय खतीयान की मांग से समाज सरकारी लाभ से वंचित

3. समाज के लोग बोले—हमें चाहिए हमारा हक, चाहिए प्रमाण पत्र

4. राजू खरवार ने दिया आश्वासन, सरकार तक पहुँचेगी आवाज

5. कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप खरवार ने की, धन्यवाद ज्ञापन सुरेश खरवार ने की

जाति प्रमाण पत्र न मिलने की समस्या को सरकार तक ले जाने का भरोसा

Bihar Gopalganj=गोपालगंज बुचीया (सिधवलिया) जनजातीय आयोग के सदस्य राजू खरवार का शुक्रवार को बुचीया में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में खरवार समाज के लोग उपस्थित थे।

माल्यार्पण कर स्वागत किए जाने के बाद अपने संबोधन में राजू खरवार ने कहा कि सिधवलिया प्रखंड में रह रहे खरवार समाज के लोगों को अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र बनाने में कठिनाई आ रही है। अंचल कार्यालय से प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए खतीयान की मांग की जाती है, जो इस जाति के पास उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस कारण समाज को सरकारी योजनाओं और आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। श्री खरवार ने आश्वस्त किया कि इस गंभीर समस्या को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा और समाधान के लिए पहल की जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप खरवार ने की। उन्होंने कहा कि समाज को अपने हक और अधिकारों के लिए एकजुट रहना होगा।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन सुरेश खरवार ने किया। इस अवसर पर , प्रदेश अध्यक्ष राजेश खरवार,संतोष खरवार,पुनित खरवार

प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप खरवार, राजेश खरवार, समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

सिओ प्रीति लता सभा में पहुंची और उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसी कोई खतियान खरवार जाति का नहीं है। इसलिए जाति प्रमाण पत्र को रिजेक्ट किया गया हैं। बरिये अधिकारियों से बात कर दिशा निर्देश में कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *