Bihar Gopalganj बैकुंठपुर BEO पर लगाए गए आरोप निराधार, जांच जारी

1001920645.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=बैकुंठपुर में बीईओ पर गबन का आरोप निराधार, साजिश का आरोप
गोपालगंज। बैकुंठपुर प्रखंड की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO)

    आशा कुमारी पर सोशल मीडिया के माध्यम से लगाए गए 8 लाख रुपये के गबन के आरोप को उन्होंने पूरी तरह गलत और निराधार बताया है। 12 मार्च को राहुल कुमार नामक व्यक्ति द्वारा लगाए गए इस आरोप के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई थी।
    प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी

  1. आशा कुमारी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने वर्ष 2021 में प्रखंड संसाधन केंद्र, बैकुंठपुर में योगदान दिया है, जबकि जिन शिक्षक के नाम पर आरोप लगाया जा रहा है, उनका योगदान वर्ष 2018 का बताया जा रहा है। ऐसे में आरोपों में कोई तार्किक आधार नहीं बनता।
    साथ ही प्रखंड संसाधन केंद्र में कार्यरत डाटा ऑपरेटर शाहबाज आलम पर भी आरोप लगाए गए हैं, जबकि वे वर्ष 2025 में इस कार्यालय में नियुक्त हुए हैं। इस कारण उन पर लगाया गया आरोप भी पूरी तरह तथ्यहीन बताया जा रहा है।
    आशा कुमारी ने आरोप लगाया कि यह पूरी कार्रवाई उन्हें डराने और

      साजिश के तहत फंसाने की कोशिश है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस विद्यालय का हवाला देकर आरोप लगाए जा रहे हैं, वहां के हेडमास्टर अरविंद सिंह पर भी कुछ दिन पहले 8 लाख रुपये गबन का आरोप लगाया जा चुका है।
      इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जि

ला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित शिकायत भेजी है। वहीं, प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह से पूछताछ की गई तो पता चला कि इस नाम का कोई भी शिक्षक महारानी हथियाही विद्यालय में कभी कार्यरत नहीं रहा है। हालांकि, उसका नाम ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दिखने की सूचना विभाग को दे दी गई है।
प्राथमिक जांच में यह मा

मला किसी को बदनाम करने की नीयत से फैलाया गया प्रतीत हो रहा है। फिलहाल विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *