Bihar मोतिहारी से बारात से लौटी गाड़ी एक्सीडेंट में गोपालगंज के दूल्हे की भाई की मौत इलाज के दौरान

1001877681.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj Motihari=बारात से लौटते समय सड़क हादसा, युवक की इलाज के दौरान मौत
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया गांव निवासी 32 वर्षीय विकास ठाकुर की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई। बताया

    गया कि बुचेया गांव से एक बारात गुरुवार को मोतिहारी गई थी। शुक्रवार को बारात लौटने के दौरान पूर्वी चंपारण के कोटवा के पास एनएच-27 पर बारातियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
    हादसे में दूल्हे के बड़े

    भाई विकास ठाकुर के साथ बुलेट ठाकुर और राज किशोर ठाकुर समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में विकास ठाकुर को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
    पुलिस ने शव का

      पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमदेव झा ने बताया कि कोटवा के पास हाईवे पर

    • बारात से लौटने के दौरान यह दुर्घटना हुई थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *