Bihar gopalganj बरौली में मेडिकल कॉलेज निर्माण का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, विधायक मंजीत सिंह

1001743971.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Patna gopalganj=बरौली में मेडिकल कॉलेज निर्माण का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, विधायक मंजीत सिंह ने उठाई ध्या

    नाकर्षण सूचना
    बरौली की जनता को वर्षों से जिस मेडिकल कॉलेज का इंतज़ार है, उसका मुद्दा आज दिनांक 03/02/2026 को बिहार विधानसभा में जोरशोर से उठा। बरौली विधायक मंजीत सिंह ने विधानसभा के पटल पर “ध्यानाकर्षण सूचना” के माध्यम से बरौली प्रखंड अंतर्गत महान भूमि के धनकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण में हो रही देरी को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया।
    विधायक मंजीत सिंह ने सदन में कहा कि बरौली जैसे पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्र के लिए मेडिकल कॉलेज न सिर्फ स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से आवश्यक है, बल्कि इससे स्थानीय युवाओं को शिक्षा और रोज़गार के

    अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने याद दिलाया कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण हेतु लगभग दो अरब 99 करोड़ रुपये की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है, इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है।
    उन्होंने सरकार से स्पष्ट जवाब की मांग करते हुए पूछा कि जब राशि स्वीकृत हो चुकी है, तो फिर किस कारण से परियोजना ज़मीन पर नहीं उतर पा रही है। इस पर संबंधित विभाग के ज़िम्मेदार मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि इस विषय पर गंभीरता से मंथन किया जा रहा है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट करते हुए उचित उत्तर दिया जाएगा।
    हालांकि मंत्री के आश्वासन के बावजूद बरौली की जनता में निराशा बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ घोषणाओं और आश्वासनों से अब काम नहीं चलेगा, ज़मीन पर निर्माण शुरू होना चाहिए। विधायक मंजीत सिंह ने भी साफ शब्दों में कहा कि जब तक बरौली को उसका हक नहीं मिल जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।
    बरौली के हकों की यह लड़ाई अब विधानसभा से लेकर सड़कों तक लड़ी जाएगी। जनता को उम्मीद है कि सरकार जल्द ठोस

      कदम उठाएगी और मेडिकल कॉलेज का सपना हकीकत बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *