रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=सिधवलिया में महिला की जहर खाने से मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
सिधवलिया थाना क्षेत्र के शहीद भीमा गांव में मंगलवार को
-
34 वर्षीय नईमा खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि नईमा ने जहर खा लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिधवलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस ने एक
मेडिकल किट भी बरामद की है, जिससे मामले को और संदेहास्पद माना जा रहा है।
मृतका के पति विदेश में रहते हैं, जबकि घर में एक पतोह भी है जो पैरालिसिस से पीड़ित बताई जा रही है। सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 राजेश कुमार ने मामले की जांच करते हुए एफएलसी जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर बिंदु पर गहनजांच की जा रही है।
वहीं थाना अध्यक्ष श्याम देव झा ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष ने जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है, हालांकि अब तक इस संबंध में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई
करेगी। परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा विदेश में रह रहे पति को पत्नी की मौत की जानकारी दी गई,

