रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=गोपालगंज बरौली अंचल के राजस्व पदाधिकारी विजय सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप
गोपालगंज जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। बरौली अंचल में पदस्थापित राजस्व पदाधिकारी विजय सिंह को निगरानी विभाग की टीम ने 6 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्व पदाधिकारी विजय सिंह पर एक मामले के निष्पादन और दस्तावेजों के
निष्क्रमण के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की थी। शिकायत की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत आरोपी अधिकारी को रिश्वत की राशि लेते समय पकड़ लिया।
निगरानी विभाग की टीम ने जैसे ही विजय सिंह ने 6 हजार रुपये रिश्वत के रूप में स्वीकार किए, तुरंत कार्रवाई करतेहुए उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी अधिकारी को निगरानी थाना ले जाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई है।
इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य सरकारी कार्यालयों में अफरा-तफरी का माहौल है। अधिकारी और कर्मचारी सकते में हैं। बताया जा रहा है कि निगरानी विभागद्वारा लगातार भ्रष्टाचार के मामलों पर नजर रखी जा रही है और शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि इस मामले में आगे विभागीय जांच भी की जाएगी। दोषी पाए जाने पर आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी तय मानी जा- रही है।
इस घटना ने एक बार फिर सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। साथ ही यह संदेश भी दिया है कि भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई को आम जनता ने सराहा है और उम्मीदजताई है कि इससे प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही

