Bihar Motihari=मोतिहारी खिलाफ कानूनी शिकंजा और मजबूत हो गया है।
इनामी अपराधी हरि सिंह की अवैध संपत्ति होगी जब्त, 111 बीएनएस में ऑर्गेनाइज्ड क्राइम भी जुड़ा एसपी
मोतिहारी पुलिस ने कुख्यात इनामी अपराधी हरि सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने पुष्टि की है कि हरि सिंह द्वारा अर्जित अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर जब्ती की प्रक्रिया की जाएगी। इसके साथ ही आज एसडीपीओ के सुपरविजन में हरि सिंह के विरुद्ध 111 बीएनएस (ऑर्गेनाइज्ड क्राइम) की धारा भी जोड़ी गई है, जिससे उसके
एसपी ने बताया कि हरि सिंह का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा और गंभीर प्रकृति का है। पुलिस द्वारा जारी क्रिमिनल हिस्ट्री के अनुसार उस पर हत्या, रंगदारी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, आईटी एक्ट, एससी/एसटी एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। ये
हरि सिंह के खिलाफ नगर थाना कांड संख्या 544/14 में धारा 302, 120बी, 34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर मामला दर्ज है। वहीं छतौनी थाना में आ
-
वश्यक वस्तु अधिनियम, रंगदारी, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, धमकी, साइबर अपराध और जमीन से जुड़े विवादों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
- वर्ष 2023 और 2025 में भी उसके विरुद्ध नए मामले सामने आए हैं, जिससे उसकी लगातार आपराधिक गतिविधियों की पुष्टि होती है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। अवैध संपत्ति जब्ती, कड़ी निगरानी और प्रभावीकानूनी कार्रवाई के माध्यम से ऐसे अपराधियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त संदेश गया है।

