Bihar gopalganj Sdpo के आदेश पर nh 27 पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान कहा कार के ड्राइवर से डिक्की खोलो रिमोट दबाते ही दीखा शराब ड्राइवर गिरफ्तार

1001647342.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=एसडीपीओ राजेश कुमार के निर्देश पर महम्मदपुर पुलिस वाहन जांच कर रही थी हाईवे पर lपुलिस ने वाहन जांच के दौरान कर के ड्राइवर से बोल पीछे का डिक्की खोलो रिमोट दबाते हैं पुलिस के उड़ गए होश

    lएनएच-27 पर वाहन जांच में बड़ी कार्रवाई, 242 लीटर शराब के साथ वैशाली का धंधेबाज गिरफ्तार
    महम्मदपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार के दूसरे पहर एनएच-27 पर वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। कुशहर बालू मंडी के पास चल रही वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 242 लीटर अवैध शराब बरामद की और एक शराब तस्कर को मौके से

  1. गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वैशाली जिले के राजुकुमार के रूप में हुई है।

  2. थानाध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 राजेश कुमार के निर्देश पर एनएच-27 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया। जब थाना अध्यक्ष ने चालक से पीछे की डिक्की खोलने को कहा तो चालक ने रिमोट दबाकर डिक्की खोली, जिसमें शराब से भरे बड़े-बड़े डब्बे और 8 पीएम ब्रांड की शराब साफ तौर पर दिखाई दी।
    इसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान सीट के नीचे, इंजन के पास और वाहन के अन्य हिस्सों में छिपाकर

      रखी गई भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, यह शराब तस्करी का एक नया तरीका था, जिसमें वाहन के विभिन्न हिस्सों में शराब छिपाकर खुलेआम सप्लाई की जा रही थी।
      पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब उत्तर प्रदेश से लाई जा रही थी और बिहार के वैशाली जिले में इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस का कहना है कि इस तस्करी नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ

के आधार पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और शराब तस्करी के इस पूरे रैकेट को उजागर करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। महम्मदपुर थाना पुलिस की इस कार्रवाई को शराबबंदी कानून के तहत एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *