Bihar gopalganj एक साथ सोए थे दंपति झोपड़ी में लगी आग पति की जलकर दर्दनाक मौत, भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने तत्काल सहायता का दिया आदेश

FB_IMG_1767088277776

भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी पीड़ित परिवार से मिले
झोपड़ी में आग पति की जलकर मौत
रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house ghar mein dampati rahte the Akele jhopadi Mein Aag Lage Pati Ki Maut Patni Kisi Tarah bacha Paye Jaan vriddh avastha Mein Dard Na hadsa Bihar gopalganj,=झोपड़ी में आग लगने से वृद्ध की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Gopalganj के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में सोमवार की रात एक हृदयविदारक हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध बच्चन महतो की झोपड़ी में आग

    लगने से जलकर मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्चन महतो अपनी पत्नी बासमती देवी के साथ झोपड़ी में सो रहे थे।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, झोपड़ी के भीतर ठंड से बचाव के लिए गोइठा (उपले) जलाए गए थे। इसी दौरान जलते हुए गोइठा से निकली चिंगारी झोपड़ी की पलानी में जा लगी, जिससे अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ समझने और संभलने का मौका भी नहीं मिला।
    किसी तरह

  • बच्चन महतो की पत्नी बासमती देवी आग की लपटों के बीच से बाहर निकलने में सफल रहीं और अपनी जान बचा ली, लेकिन बच्चन महतो झोपड़ी से बाहर नहीं निकल सके। आग की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी और घर में रखा सारा सा
      मान नष्ट हो गया।
      घटना की सूचना मिलते ही महम्मदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
      इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उनके आदेश पर

    प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मंजय कुमार ने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। अंचल अधिकारी प्रीति लता द्वारा पीड़ित परिवार को तिरपाल और अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।
    बताया जाता है कि मृतक बच्चन महतो के तीन बेटे हैं, लेकिन वे पहले ही माता-पिता को अलग कर चुके थे और वृद्ध दंपती झोपड़ी में अकेले जीवन यापन कर रहे थे। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है

  • और हर आंख नम है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और स्थायी सहायता देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *