Bihar gopalganj बांग्लादेश में हिंदु की हत्या मोहम्मदपुर में कैंडल मार्च और बांग्लादेश के पीएम का पुतला दहन

1001604821.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj= जिले के सिधवलिया प्रखंड के महम्मदपुर चौक पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन जिस भारत देश ने बांग्लादेश को बनाया वहां अब हिंदुओं के साथ हो रहा अत्याचार को लेकर देश के लोगों में आक्रोश है लोगों का कहना है कि 70% सामग्री भारत से सप्लाई होती है लेकिन जब से इग्नू सरकार आई है तब से हिंदुओं के खिलाफ मनगढ़ंत कहानी और हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं इसी को लेकर

बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपु दास की हत्या के विरोध में महम्मदपुर

    चौक पर कैंडल मार्च
    बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपु दास की नृशंस हत्या के विरोध में रविवार की संध्या महम्मदपुर चौक पर कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मंटू गुप्ता ने किया। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दीपु दास को श्रद्धांजलि अर्पित की और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
    प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित

  1. युवाओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। “हिंदुओं पर अत्याचार नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “दीपु दास अमर रहें” और “बांग्लादेश सरकार मुर्दाबाद” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, जो मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है।
    मंटू गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार को इस मामले में सख्त कूटनीतिक कदम उठाने चाहिए और बांग्लादेश सरकार पर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दबाव बनाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अत्याचार नहीं रुके, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। कैंडल मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन लोगों का आक्रोश था। इस दौरान सुमित सिंह अमित पांडे ,रामबाबू चौहान, सैकड़ो युवा उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *