Bihar भीषण ठंड को देखते हुए गोपालगंज में 26 से 28 दिसंबर तक स्कूलों पर प्रतिबंध, डीएम ने जारी किया आदेश

1001590678.jpg

रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj= भीषण ठंड को देखते हुए गोपालगंज में 26 से 28 दिसंबर तक स्कूलों पर प्रतिबंध, डीएम ने जारी किया आदेश
गोपालगंज जिले में लगातार बढ़ रही भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रभारी जिलाधिकारी निशांत कुमार विवेक द्वारा जारी आदेश के अनुसार 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित कक्षा आठवीं तक के सभी शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा।
आदेश में

स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 9वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से पहले और शाम 4:30 बजे के बाद संचालित नहीं की जाएंगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर ही कक्षाओं का संचालन किया जा सकेगा। जिला प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि ठंड से होने वाली बीमारियों से उन्हें

  • बचाया जा सके।
    हालांकि, इस आदेश से प्री-बोर्ड परीक्षा, बोर्ड परीक्षा तथा उनसे संबंधित विशेष कक्षाओं को मुक्त रखा गया है। यानी इन परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जा सकेगा।
    जिला प्रशासन ने सभी

      विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे आदेश का सख्ती से पालन करें और शैक्षणिक गतिविधियों का समय तत्काल प्रभाव से पुनर्निर्धारित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या आदेश उल्लंघन की

        स्थिति में संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
        प्रशासन ने अ

        भिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न भेजें। जिला प्रशासन के इस फैसले से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। वहीं, शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है कि आदेश के अनुपालन पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *